फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आलू के लिए केंद्र स्थापित, तीन दिन बाद शुरू होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आलू किसानों के लिए राहत की खबर है। शासन के आदेश पर अमरोहा नगर पालिका में किसानों के आलू खरीदने के लिए क्रय केंद्र खोल दिया गया है। तीन दिन बाद 650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मंडी परिषद खरीद शुरू कर देगी। खरीद करने के बाद आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में आलू की कम कीमत मिलने से किसानों की मुश्किल बढ़ गई थीं। मंडी में 100 से 200 रुपये क्विंटल तक ही आलू का भाव है। जबकि 500 रुपये क्विंटल के आसपास लागत आ रही है। आलू पर मंदी की मार के कारण किसान परेशान हैं। लागत नहीं निकल पा रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार ने 650 रुपये क्विंटल के हिसाब से आलू खरीद का फैसला लिया है। लेकिन जनपद में कोई भी क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया था। लिहाजा किसान क्रय केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। स्थिति ये थी किसानों ने दाम बढ़ने की आस में आलू को घरों में जमा कर लिया है। आलू गलने की स्थिति में पहुंच गया है। लेकिन शुक्रवार को सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत मंडी समिति परिषद को आलू खरीदने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जनपद में केवल अमरोहा मंडी समिति में आलू खरीद केंद्र खोला गया है। मंडी समिति सचिव सचिव शर्मा ने बताया कि आलू की खरीद के लिए केंद्र स्थापित कर दिया गया है। क्योंकि आलू की खरीद पहली बार की जा रही हैं। इसलिए खरीद के संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। किसान आलू बेचने के लिए मंडी में आकर संपर्क कर सकते हैं। तीन दिन बाद खरीद शुरू कर दी जाएगी।
जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया कि किसान अमरोहा मंडी में लगने केंद्र पर आलू शासन के तय रेट 650 रुपये क्विंटल बेच सकेंगे। बता दें कि अमरोहा में 4200 हेक्टेयर में आलू की पैदावर की गई है। करीब 65 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होने की उम्मीद है। जबकि जिले में 20 कोल्ड स्टोरेज की क्षमता 97740 मीट्रिक टन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें