फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीडीओ ने तीन परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने जोया ब्लॉक के तीन परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों के पास गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई के निर्देश दिए। जगुआ खुर्द में विद्यालय भवन की स्थिति ठीक नहीं पाई गई।
सोमवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने जोया ब्लॉक के जगुआ खुर्द व जमापुर में परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय जगुआ खुर्द में विद्यालय की बाउंड्रीवॉल तो मिली लेकिन उस पर गेट नहीं लगाया गया था। इस पर सीडीओ ने गेट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गंदगी दूर कर सफाई कराने के निर्देश दिए। विद्यालय को पहुंचने वाले मार्ग की हालत भी ठीक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने पक्की पटरी का निर्माण कराए जाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय में भवन की स्थिति ठीक नहीं मिली। विद्यालय में दो कक्ष ही हैं। जिसमें शिक्षण कार्य के साथ ही कार्यालय का संचालन होते मिला। प्राथमिक विद्यालय जमापुर में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इस पर सीडीओ ने शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें