फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नकब लगाकर किसान के घर से नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव दरियापुर बुजुर्ग में चोरों ने नकब लगाकर किसान के घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। किसान ने तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
गजरौला क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी किसान शिव ध्यान सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर बना है। उनके बेटे गौरव कुमार केमिस्ट हैं। जिनकी बाहर तैनाती है। रविवार रात दस बजे शिव ध्यान सिंह, उनकी पत्नी राजेश्वरी और बेटी प्रीति बरामदे में सोए थे। रात में चोर नकब लगाकर किसान के घर में घुस गए और घर में रखी 48 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह शिव ध्यान सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे। उनकी पत्नी ने झाड़ू लगाने के लिए कमरा खोलना चाहा, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखने पर सामान बिखरा देख समझ गए कि घर में चोरी हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किसान के घर चोरी की जानकारी है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें