फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में केस पहुंचे 80 के पार, नहीं संभले तो और बढ़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोविड-19 की दूसरी लहर अब खतरा बनकर मंडरा रही है। होली के बाद चार दिनों में 83 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमिण फैलने की वजह से जिले में 27 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। बावजूद इसके शहर के मुख्य बाजारों में कोविड-गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। सामाजिक दूरी और मास्क जरूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शासन प्रशासन की तरफ से फैलाई जा रही जागरूकता भी बेकार है। यहीं हालात रहे तो कुछ ही दिनों में हालात बेकाबू होंगे। इसका परिणाम सभी लोगों को भुगतना पड़ेगा। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों की स्थिति का हाल जाना जिसमें पाया गया कि एक-दो व्यक्तियों को छोड़कर तमाम लोग बिना मास्क के घुमते दिखे। सामाजिक दूरी भी नहीं अपना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें