फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं सहित 6 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के शीतला सराय गांव में खेत के चारों ओर खड़े बांसी आदि को चोरी छिपे काटकर बेचने के मामले में शिकायत करने पर घर में घुसकर मारपीट की गई व बाइक में आग लगा दी गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शीतला सराय गांव के निवासी ओमप्रकाश का आरोप है कि गांव के ही शीशपाल, चन्द्रपाल, जगदीश, विमला, गीता, मालवती ने 8 जनवरी को खेत के चारों लगे बांसी व अन्य तरह के पेड़ों को चोरी से काटकर बेच दिया। जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपए थी। ओमप्रकाश ने इसकी शिकायत आदमपुर थाने में कर दी थी। जिसकी वजह से आरोपियों ने 17 जनवरी को शाम लगभग 7 रास्ते में रोककर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। ओमप्रकाश ने अपनी जान बचाने के लिए घर में घुस गया लेकिन हमलावर लोग उसके घर में घुस गए तथा बुरी तरह से पिटाई की। आरोपियों ने बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक भी जलकर राख हो गई। आरोप है कि ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ओमप्रकाश ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं समेत 6 लोगों के विरुद्ध धारा 323,504,506,147,427,452,379,34 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें