फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंचायत के पंच के साथ मारपीट करने में मां-बेटे समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो पक्षों के विवाद में हुई पंचायत में शामिल रहे पंच के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने मां-बेटे सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर की पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गुलड़िया का है। यहां पर अनुसूचित जाति के लल्लू सिंह का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि गांव की रहने वाली शारदा का उसके हिस्सेदारों से विवाद चल रहा है। लिहाजा दोनों पक्षों के बीच पंचायत में फैसला हुआ। जिसमें लल्लू सिंह भी पंच बने हुए थे। जिसके बाद फिर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि शारदा पुराने फैसले को लेकर आए दिन लल्लू सिंह पर उल्टे सीधे इल्जाम लगाती रहती है। आरोप है कि तीन मई की सुबह 10 बजे लल्लू सिंह अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। तभी शारदा अपने बेटे व रिश्तेदारों के साथ खेत पर आ गए और गाली गलौज की। जातिसूचक शब्द कह कर अपमानित किया। सभी ने मिलकर मारपीट की। लल्लू सिंह के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि विशेष सत्र न्यायाधीश के आदेश पर शारदा, उसके बेटे मनोज, अफजल, जीशान और बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें