फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी में पति समय चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। ननदोई ने छेड़खानी की। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के एक मोहल्ले में मजदूर का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 11 जून 2020 को रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। एक अप्रैल 2023 को विवाहिता अपने मायके में थी। तभी ससुराल वाले घर में घुस आए और मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में शाहिद, अनवर, समीम और फूल जहां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और तीन तलाक, छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें