फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर 50 लाख रुपये हड़पे, होटल संचालक समेत आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 50 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में जमीन का बैनामा और एग्रीमेंट किसी दूसरे को करा दिया। मामले में पुलिस ने होटल संचालक समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्योनाली गांव में रहने वाले कारोबारी जाहिद ने एक बीघा जमीन जोया के मोहल्ला पधानोवाला में रहने वाले यासीन और उनकी पत्नी मरियम से खरीदी थी। 15 अप्रैल 2023 को एक करोड़ रुपये में जमीन का सौदा हुआ था। इकरारनामा की शर्तों के आधार पर जाहिद ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन पर चारदीवारी कराकर दो दुकानें बना ली थीं। दुकानों में टायर पंक्चर व कैंटीन का कार्य कर रखा है। आरोप है कि जाहिद ने 15 लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए थे। इसके बाद 25 लाख रुपये मरियम और यासीन के खाते में ट्रांसफर किए। इस दौरान कुछ समय बाद जमीन का बैनामा कराने की बात हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल 2024 को 11 लाख रुपये और दे दिए गए। जुलाई के महीने में बैनामा कराने की बात हुई थी। पीड़ित जाहिद ने जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा तो यासीन और मरियम टालमटोल करने लगे। यासीन और मरियम ने 6 मार्च 2024 को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रायपुर खुर्द निवासी भूरी खातून के नाम बैनामा और एग्रीमेंट कर दिया।
आरोप है कि 15 मई 2024 की सुबह दस बजे पीड़ित जाहिद दुकान पर बैठे हुए थे। तभी यासीन, मरियम व थूरी और पांच अज्ञात लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंच गए और फर्जी व कूटरचित बैनामा दिखाते हुए दुकान में रखा समान फेंक दिया। विरोध करने पर जाहिद के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर डिडौली पुलिस ने मरियम, यासीन व भूरी खातून और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें