फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत हुई फिर भी ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पाकबड़ा के रहने वाले ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 5 मई 2017 को मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक से की थी। आरोप है कि शादी के 3 महीने बाद ही ससुराल वाले शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज की मांग करते थे। अक्तूबर 2017 को ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पति विवाहिता को मायके में छोड़ कर भाग गया। पीड़िता ने 25 अक्तूबर 2022 को एसपी कार्यालय में शिकायत की तो आरोपी पति अपने परिजनों के साथ उसे बुलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद 21 सितंबर को पति काम पर चला गया था। तभी देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विवाहिता ने ये बात अपने पति को बताई तो उसने मारपीट की और दोबारा घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति कपिल, सावित्री, मुकेश, शकुंतला, पूजा, बाबूराम, सीमा, पुष्पेंद्र और नारायण के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें