फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर स्टंट करने में 11 कार चालकों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। जिले में स्टंटबाजी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब कुछ लोगों ने रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर जमकर स्टंटबाजी की। कारों के सनरूफ से बाहर निकाल कर स्टंट किया। हाईवे पर कार अंधाधुंध दौड़ाई गईं। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी जान को खतरा पैदा हो गया। मामले में पुलिस ने 11 कार चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें कुछ लोग हाईवे पर कार को दौड़ाते हुए स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यातायात नियमों को तोड़कर बेतरतीब ढंग से कारों को दौड़ाया गया। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में चल ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दरोगा राकेश कुमार और कांस्टेबल निशांत मान ने वायरल वीडियो की जांच की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कार नंबरों के आधार पर 11 चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सभी कारों को सीज किया जाएगा। चालकों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें