फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज प्रताड़ना में पुलिसकर्मी दंपती सहित 10 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा की बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने में विवाहिता का पति, उसके पुलिसकर्मी ननद और नंदोई समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी शीतल के पिता सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उन्होंने बेटी शीतल की शादी मार्च 2021 में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी अरविंद के साथ की। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पर शीतल को प्रताड़ित करने शुरू कर दिया। शादी के नौ दिन बाद रात को नौ बजे ससुराल वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल 2021 को पति ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की कोशिश करते हुए उनका हाथ चलते कूलर में देने लगे। एक दिन ब्लैड से शीतल के हाथ की नस काट दी। जिससे वह लहूलुहान हो गईं। उनकी ननद कविता जो खुद पुलिस में है और उसका पति ब्रजेश कुमार भी पुलिस में है, उन्होंने भी शीतल को प्रताड़ित किया। जुलाई 2021 में दहेज की मांग दोहराते हुए घर से निकाल दिया। वह मायके में आईं। यहां उनके पिता ने उनको समझाया कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालत अनुकूल नहीं हुए। ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े हैं। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो अदालत की शरण ली। जिसके आधार पर पुलिस ने पति अरविंद कुमार, ससुर विजयपाल सिंह, सास प्रेमवती, ननद प्रियंका, नंदोई देवेंद्र कुमार, ननद परीक्षा, नंदोई बबलू, ननद कविता, नंदोई ब्रजेश कुमार, देवर अंकुर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें