फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तीन तलाक के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला कटकुई में आलेमीन का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी मंतशा की शादी 12 अक्तूबर 2020 को मोहल्ला सरायकोहना के रहने वाले कामिल उर्फ आशु के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मंतशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। मारपीट के संबंध में मंतशा ने 14 अगस्त 2023 को अमरोहा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 28 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे पति कामिल उर्फ आशु ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। जबकि अन्य ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से मंतशा अपने मायके में पिता के घर रहती है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पति मोहम्मद कामिल उर्फ आशु,आमिर उर्फ छोटू, जैद, शानदार, शिफा, रमा, जीनत उर्फ भूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शादी के 9 साल बाद महिला को दिया तीन तलाक, 5 पर रिपोर्ट दर्ज

रहरा। थाना क्षेत्र में शादी के 9 साल बाद महिला को तीन तलाक दे दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव इकरोटिया निवासी खतीजा की शादी वर्ष 2015 में रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी मुनीस के साथ हुई थी। खतीजा का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच तीन बेटी और दो बेटों को भी जन्म दिया। इसके बाद भी पति व ससुराल वालों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। 23 दिसंबर को पति व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तलाक दे दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद मुनीस, जाबिर, फारूखी, नासिर, कमर जहां निवासी गांव बुरावली थाना रहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें