फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धर्म परिवर्तन मामले में अस्पताल संचालक पर केस, अस्पताल सील

Wed, 11 Oct 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चंगाई सभा के जरिये लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि अमरोहा से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर की कलाली रोड पर स्थित राधा स्वामी अस्पताल में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। जानकारी मिलने पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। उनका आरोप था कि चंगाई सभा के जरिये गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया था। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ता अभिषेक की तहरीर पर अस्पताल संचालक बंटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही अमरोहा से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के अभिलेख तलब किए। अभिलेख नहीं दिखाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें