फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैदनगली थानाक्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर में चंद्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी बबली की शादी तीन साल पहले जोया के मोहल्ला मुंशीयान निवासी योगेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के चार महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में मोटरसाइकिल और 2 लाख रुपये की मांग करते थे। विवाहिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता ने ससुराल वालों के उत्पीड़न की शिकायत अपने पिता से की तो उन्होंने घर से निकाल दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति योगेश, जोगिंदर, शशि वाला, कोशिंदर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट गाली-गलौज के मामले में केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें