फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूस प्रकरण : कारतूसों की खरीद-फरोख्त करने वाले पिता-पुत्र समेत छह पर गैंगस्टर, होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
22 अप्रैल को जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। कारतूसों की खरीद-फरोख्त में हसनपुर के रहने वाले पिता-पुत्र भी शामिल पाए गए, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए डीएम के निर्देश पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस और प्रशासन की तरफ से कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हसनपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि नगर के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाले प्रतीक सक्सेना गिरोह बनाकर यूपी और बिहार के अलग-अलग जिलों में कारतूसों की अवैध बिक्री करता था। वह इस गैंग का लीडर है। जबकि उसके पिता सुशील चंद्र सक्सेना, फिरोजाबाद के लाइनपार लेबर कॉलोनी सिद्धि मंदिर निवासी राशिद उर्फ शालू उर्फ फिरोज, प्रतापगढ़ के तेजई का पुरवा गिस्ता निवासी आशीष मिश्रा, फिरोजाबाद के लेबर कॉलोनी बेस्ट ग्लास कंपाउंड दतौची कलां निवासी शादाब और यहीं के रहने वाले फैजान इस गिरोह के सदस्य हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। फिलहाल प्रतीक सक्सेना गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ जेल में बंद हैं। गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ 14 (1) की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही आरोपियों चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। डीएम के अनुमोदन के बाद आरोपियों की संपत्ति की कुर्की के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें