फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मैया के जयकारों के साथ बढ़ रहा कारवां, मेले का श्री गणेश आज

विज्ञापन
Caravan growing with the chants of Ganga Maiya, Shri Ganesh of the fair today - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
तिगरी गंगा मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी रही। परिवार और नाते रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, कार, घोड़ा तांगा और बैलगाड़ियों से गंगा धाम आ रहे श्रद्धालुओं से माहौल भक्ति मय हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर से देर रात तक श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मेले की ओर दौड़ती नजर आईं। इस दौरान कल्पवासी मां गंगा के जयकारे लगा रहे थे। इसके अलावा पहले से मेले में पहुंच चुके श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजन कर पुण्यलाभ कमा रहे हैं। देर रात तक सात लाख श्रद्धालुओं के मेले में पहुंच चुके थे। वहीं आज मेले का श्री गणेश होगा। पूजन में कैबिनट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर और प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व विधायक समेत आला अफसर शामिल होंगे।
कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर भारत का ऐतिहासिक मेला भरने लगा है। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आठ नवंबर को लाखों की तादात में गंगा मेले में श्रद्धालुओं का रेला रहेगा। बृहस्पतिवार को भी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे का घोष गंगा तट पर गूंजता रहा। भोर के चार बजे से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जाघोष के साथ गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया वहीं युवाओं की टोलियां स्नान के दौरान गंगा घाट के रेत में कबड्डी, रस्साकशी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की आमद के बीच मेला भी भरने लगा है। दोपहर बाद मेले में भारी भीड़ रही। चाट पकौड़ी, छोले भटूरे व आलू की टिक्की और आइसक्रीम लोगों ने स्वाद लिया। वहीं मेले का श्री गणेश शुक्रवार की दोपहर तीन बजे होगा। जिसमें कैबिनट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर और प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व विधायक गण शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कमिश्नर, डीआईजी समेत आला अफसर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन चलेगा ऐतिहासिक तिगरी मेला
ऐतिहासिक तिगरी मेला छह दिन चलेगा जिसमें करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें