फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा दूध का टैंकर, चालक की मौत

Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। नेशनल हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार दूध का टैंकर घुस गया। हादसे में टैंकर चालक देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चक मोहद्दीनपुर निवासी देवेंद्र गजरौला स्थित आनंदा कंपनी में दूध का टैंकर चलाता था। जबकि उसका छोटा भाई उपेंद्र बतौर हेल्पर टैंकर पर रहता था। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे देवेंद्र व उपेंद्र दूध का टैंकर लेकर गजरौला से उत्तराखंड के कालाढूंगी जा रहे थे। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में भोलेनाथ ढाबे के सामने पहुंचने पर हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में टैंकर पीछे से घुस गया। हादसे में कैंटर चालक देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का बाहर निकाला। पुलिस ने घायल उपेंद्र को जोया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि टायर फटने के कारण ट्रक हाईवे पर साइड में खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें