फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। कस्बे मे अंजुमने पंजतनी के बैनर तले शिया समुदाय ने अमेरिकी हमले में ईरानी जनरल कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। जुलूस पीर जी इमामबारगाह से शुरू होकर मुख्य बाजार से होता हुआ थाने पहुंचा। जहां नारेबाजी के बाद राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि दो दिन पूर्व अमेरिकी हमले में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी और उनके अन्य साथी की मौत हो गई। शिया समुदाय ने बेगुनाहों पर हो रहे जुल्म की कड़ी निंदा की। इस दौरान मौलाना क़ंबर अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, फजले अब्बास, दानिश बाकरी, डॉ. कैसर हुसैन, अली हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें