फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चेकिंग के बाद ही नामांकन कक्ष में जाएंगे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। कहा कि नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को चेकिंग के बाद ही अंदर भेजें।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस सभागार में आयोजित गोष्ठी में एसपी ने नामांकन प्रक्रिया संबंधी विविध कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने, नामांकन को सकुशल संपन्न कराने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को निर्देश दिए। बैरीकेडिंग, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा की दृष्टि से लगने वाले अन्य सुरक्षा उपकरणों तथा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि बिना आईडी कार्ड व अनावश्यक लोगों को प्रवेश न दिया जाए। प्रत्याशी समर्थकों को निश्चित दूरी पर रोकने, भीड-इकट्ठी न होने दें।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध कार्यालय अभिषेक कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नौगांवा सादात अंजली कटारिया, प्रभारी चुनाव सेल निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, निरीक्षक एलआईयू संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा प्रेमपाल सिंह, वाचक निरीक्षक सतेंद्र, प्रभारी यातायात एसआई धर्मेंद्र खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें