फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रीजनिंग-गणित को बेहतर ढंग से सुलझाया, विज्ञान और जीके के प्रश्नों ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बृहस्पतिवार को जनपद के 10 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षाथियों के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। परीक्षाथियों के मुताबिक रीजनिंग व गणित को बेहतर ढंग सुलझाया, लेकिन जीके और विज्ञान के प्रश्नों ने काफी उलझाया। हालांकि, ओवरऑल पेपर बढि़या गया है। वहीं जिले में कड़ी चौकसी के बीच बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक स्तर से परीक्षा पर कड़ी नजर रखी गई। सचल दल ने केंद्रों का दौरा किया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे ।
विज्ञापन

जिले में दो पालियों में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। जिले में 10 केंद्रों पर कुल 4533 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। जिसमें 467 परीक्षाथियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 4066 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। जिसमें 461 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 4072 ने परीक्षा दी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षाथियों के प्रवेश पत्र आदि की जांच करने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
बीएड प्रवेश परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी बोले
- बीएड प्रवेश परीक्षा का पेपर आसान आया। रिजनिंग व अन्य विषय के प्रश्न आसान आए। मगर जीके के प्रश्नों ने परेशान किया। कुल मिलाकर पेपर सही गया है। गोविंद,
विज्ञापन
विज्ञापन

फत्तेहपुर खादर उझारी

- बीएड प्रवेश परीक्षा का पेपर बहुत आसान था। रिजनिंग से लेकर जीके तक प्रश्न आसान रहे। विषय संबंधी प्रश्न भी आसान थे। कुल मिलाकर पेपर बहुत रहा। सौरभ,
बीवड़ा खुर्द

- पेपर आसान था। गणित के सवाल भी आसान रहे। जिससे पेपर को हल करने में कोई दिक्कत नही हुई। हालांकि रिजनिंग के प्रश्नों ने उलझाया मगर हल कर लिए। सोनम

- पेपर में विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया मगर रिजनिंग के प्रश्न आसान रहे। आसानी से हल हो गए। पेपर सही रहा। सफलता की पूरी उम्मीद है। सिमरन,
गजरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें