फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईएमए ने राजस्थान के दौसा की चिकित्सक अर्चना शर्मा के आत्महत्या किए जाने की घटना पर कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। साथ ही पुलिस व दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार शाम को आईएमए की बैठक में अध्यक्ष डॉ. जीके त्यागी ने कहा कि डॉ. अर्चना शर्मा के इलाज के दौरान एक प्रसूता की अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई । समाज के चंद ठेकेदारों के दबाव में पुलिस ने डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमे का तनाव न झेल पाने के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। बैठक के बाद कैंडल मार्च निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें