फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु का भय दिखाकर तांत्रिक ने किसान से 12 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान से जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के एक गांव निवासी तांत्रिक ने मृत्यु का भय दिखाकर 12 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर किसान ने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ तांत्रिक को उसके घर पर ही पकड़ लिया। दबाव बनाने पर सात लाख रुपये की रकम वापस कर दी गई। शेष रकम नहीं देने पर किसान द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक किसान से करीब एक माह पहले साधु वेशधारी दो व्यक्ति मिले। मुलाकात में उन्होंने किसान पर मारण क्रिया का भय दिखाकर आतंकित कर दिया। बीमार चल रहा किसान तांत्रिक के झांसे में आ गया। आरोप है कि तांत्रिक ने किसान को उसकी शीघ्र मृत्यु होने का भय दिखाया। भयभीत किसान द्वारा उपाय मालूम करने पर तांत्रिक ने सौ भैंसों की बलि देने को कहा। इतनी संख्या में भैंसों का इंतजाम करने में असमर्थता जताने पर तांत्रिक ने उससे 12 लाख रुपये यह कह कर ले लिए कि वह स्वयं इंतजाम कर लेगा।
किसान ने उसको 12 लाख रुपये की रकम दे दी। 15 दिन बाद तक कोई आराम नहीं होने पर किसान को ठगी का एहसास हुआ। उसने अपने रिश्तेदार व ग्रामीणों के साथ जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव निवासी तांत्रिक को उसके घर पर ही पकड़ लिया। दबाव बनाने पर सात लाख रुपये की रकम वापस कर दी गई। शेष धनराशि के लिए वह टालमटोल करने लगा। किसान द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तांत्रिक व उसके साथ ठगी करने वाले कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि किसान की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें