फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह की आतिशबाजी से कार जली

विज्ञापन
आतिशबाजी से कार में लगी आग - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शादी समारोह में छोड़ी गई आतिशबाजी से एक कार में आग लग गई। कार आग से पूरी तरह बेकार हो गई। तीन अन्य कारें भी क्षतिग्रस्त हुई है। आतिशबाजी से कारों में आग लगने से वैवाहिक समारोह में खलबली मच गई। नगर के मोहल्ला चामुंडा स्थित एक व्यापारी की भतीजी की शादी का कार्यक्रम सोमवार की रात तहसील से सटे एक बैंकेट हाल में चल रहा था। नूरपुर से बरात आई थी। बरात में दूल्हे के पक्ष के लोगों द्वारा आतिशबाजी छोड़ी जा रही थी। आतिशबाजी की चिंगारी से मेन रोड पर स्थित घास में आग लग गई। वहां खड़ी कारों में भी आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोग तेजी से उस और दौड़े। मोहल्ला चामुंडा निवासी सददाम की कार आग में जलकर बेकार हो गई। एक निजी चिकित्सक की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दूल्हे पक्ष के दो लोगों के कार के शीशे चटक गए। आग लगने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में खलबली मच गई। आनन फानन में निकाह की रस्म पूरी कर दुल्हन की रूखसती कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें