फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर चमका सराफा, दिवाली तक अच्छे कारोबार के आसार

सार

नवरात्र शुरू होते ही सराफा बाजार में चमक आ गई है।अक्तूबर माह में एकाएक त्योहारों की लाइन लगी है।कोरोना काल के समय पर हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी।कोविड से पिछड़ने व श्राद्ध पक्ष खत्म होने से बाजार में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र शुरू होते ही सराफा बाजार में चमक आ गई है। कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा महंगाई बढ़ी है फिर भी जेवरातों की मांग बनी हुई है। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष दीपावली तक करीब दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन

सोमवार से नवरात्र शुरू गए हैं। इसी के साथ त्योहारों का भी शुभारंभ हो गया है। अक्तूबर माह में एकाएक त्योहारों की लाइन लगी है। पांच अक्तूबर को दशहरा, 13 अक्तूबर को करवाचौथ, 17 अक्तूबर को अहोई अष्टमी, 23 अक्तूबर को धनतेरस और 24 अक्तूबर को दीपावली है। नवरात्रों में सोना चांदी से लेकर अन्य वस्तुओं की खरीदारी शुभ माना जाती है। इसलिए लोगों को खरीदारी शुरू कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के चलते बाजार में उछाल आया है। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा रहेगा। कोरोना काल के समय पर हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
कोविड से पिछड़ने व श्राद्ध पक्ष खत्म होने से बाजार में तेजी आई है। उम्मीद है कि इस बार त्योहारों पर अच्छी बिक्री होगी। करवा चौथ पर्व से बहुत उम्मीद हैं। बाजार में अभी से करवा चौथ की तैयारी शुरू हो गई है।- कमलेश चंद्र अग्रवाल, माधो ज्वैलर्स
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष के बाद नवरात्र में बाजार में तेजी आई है। उम्मीद है कि नवरात्र के साथ दशहरा, दीपावली समेत अन्य त्योहारों पर अच्छी खरीददारी होगी। कोविड से पिछड़े व्यापारियों को इस बार बहुत ही उम्मीद हैं। त्योहारों की तैयारी चल रही है।- विजय शंकर, शंकर ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें