फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा की दो हजार बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गंगा रेती की दो हजार बीघा से अधिक जमीन पर दबंगों का कब्जा है। तहसील क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में गंगा की रेती पर अवैध तरह से फसल बुवाई को भूमि दबंगों द्वारा ठेके पर दी जा रही है। भूमि को लेकर यहां अक्सर बंदूकें गरजती रहती हैं।
विज्ञापन

हाल में सिरसा गुर्जर के प्रधान पति को भी गोली मारी गई थी। प्रशासन के अधिकारियों ने सिरसा गुर्जर समेत कई गांवों में गंगा रेती की दो हजार बीघा से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कमर कस ली है।
तहसील क्षेत्र के गांव जयतौली, सतेड़ा, दयावली खालसा, धोरिया, बिड़ला, सिरसा गुर्जर, पिपलौती, सतेड़ा, मटैना, श्यामपुरी, गंगाचोली, गंगानगर, महरपुर, बिरामपुर, जल्लोपुर, ख्वाजेपुर, मुबारिजपुर आदि गांव में हजारों बीघा गंगा रेती की भूमि पर दशकों से अवैध कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही है। भूमि पर कब्जा कर अवैध तरीके से फसल की बुवाई की जाती है। हर वर्ष नवंबर माह में फसल की बुवाई शुरू होते ही विवाद गहराने लगते हैं। यह वही समय है जब दबंग लोग अपना भय दिखाकर भूमि को कब्जाते हैं और दूसरे लोगों को भी ठेके पर देते हैं। गांव सिरसा गुर्जर में इसी वर्चस्व की जंग में कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान पति ब्रह्मपाल को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन के अधिकारियाें ने इसके खिलाफ सख्ती बरती और गंगा की रेती की भूमि के साथ ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। इसकी शुरूआत गांव ओसीता जग्देपुर में करीब सौ बीघा भूमि पर को कब्जा मुक्त कराकर की जा चुकी है। अब सिरसा गुर्जर में गंगा की रेती व ग्राम समाज को कब्जामुक्त कराने की तैयारी की जा रही है।

-

चार साल पूर्व पुलिस के सामने हुई थी फायरिंग, तीस लोगों पर हुई थी रिपोर्ट

हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा में चार साल पहले ग्राम समाज और गंगा की रेती पर कब्जे को लेकर पुलिस के सामने फायरिंग हुई थी। मामले में 10 लोगों को नामजद व 20 अज्ञात समेत तीस लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गंगा की रेती पर कब्जे के मामले में 24 नवंबर 2019 को हसनपुर थाने में चक की मढै़या के चंद्रपाल की तहरीर पर बाली, नन्हा, मुन्नी, प्रीतम, धन सिंह, तिलकराज, कैलाश और विजय निवासीगण गांव सतेड़ा थाना हसनपुर व सुभाष निवासी गांव बलवापुर गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, पंचानंद निवासी गांव गंगानगर थाना गढ़मुक्तेश्वर और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लगातार कार्रवाई के बाद भी दबंग लोग गंगा रेती की भूमि को नहीं छोड़ रहे हैं।

-

बयान: गंगा रेती की भूमि पर अवैध तरह से कब्जा कर फसलें उगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। भूमि को कब्जामुक्त कराया जा रहा है। जल्द ही सिरसा गुर्जर में भी गंगा रेती की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

-पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें