फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बसपा नेता ने जमीन बेचने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बसपा नेता ने जमीन बेचने का झांसा देकर मुरादाबाद के धर्मकांटा संचालक से 15 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं कराया। बाद में रुपये भी वापस नहीं लौटाए। जिस जमीन का सौदा तय किया था वह सरकारी निकली। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बसपा नेता के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के 5-ए लाजपत नगर में श्याम मोहन अग्रवाल का परिवार रहता है। वह मुरादाबाद में धर्मकांटा चलाते हैं। जबकि उनके बेटे कृष्ण मोहन अग्रवाल अधिवक्ता हैं। आरोप है कि उनकी मुलाकात दो साल पहले नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी फुरकान अहमद से हुई थी। इस दौरान फुरकान अहमद ने गजरौला के गांव तिगरिया खादर में नेशनल हाईवे पर एक जमीन दिखाकर दावा किया था ये जमीन सावित्री देवी के नाम है। जबकि वारिसान के नाम इंद्राज करने के बाद एक वारिस अमर सिंह से बैनामा कराया जाएगा।
इस दौरान फुरकान अहमद ने जमीन को पूरी तरह अपनी बताते हुए खुद बेचने की बात कही थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच 16 लाख रुपये बीघा के हिसाब से जमीन का सौदा तय हो गया। लिहाजा श्याम मोहन अग्रवाल ने 22 नवंबर 2022 को फुरकान अहमद को एक लाख रुपये नकद दे दिए जबकि चार लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद 15 दिसंबर 2022 को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। इस दौरान जमीन का सौदा 14 लाख 50 हजार रुपये बीघा के हिसाब से तय हुआ। उस दिन भी फुरकान अहमद ने पांच लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद श्याम मोहन अग्रवाल ने 10 जनवरी 2023 को पांच लाख रुपये और दे दिए। इस दौरान फुरकान अहमद ने जल्द ही जमीन का बैनामा कराने का वादा किया था। लेकिन बाद में फुरकान अहमद बैनामा कराने को टालने लगे।
विज्ञापन

शक होने पर पीड़ित हसनपुर कोतवाली पहुंचे और जमीन के बारे में जानकारी जुटाई। आरोप है कि फुरकान अहमद ने जिस जमीन का सौदा तय किया था वह जमीन सरकारी है। इसके बाद पीड़ित अपने रुपये वापस मांगे तो फुरकान अहमद ने देने से इन्कार कर दिया। लिहाजा कृष्ण मोहन अग्रवाल ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में फुरकान अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फुरकान अहमद बसपा नेता है। उन्होंने वर्ष 2019 में नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर बसपा से उपचुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें