फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी का प्रश्न पत्र लीक, तीन छात्र हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष का वनस्पति विज्ञान का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने प्राचार्य की सूूचना पर तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। उनके पास से मिले मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। प्राचार्य की ओर से अग्रिम कार्रवाई के लिए परीक्षा नियंत्रक व जिलाधिकारी को सूचना प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

भागीरथी देवी महाविद्यालय में सोमवार को दूूसरी पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। अमरोहा के गजस्थल के श्री देवी सिंह इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के छात्रों का परीक्षा केंद्र भी भागीरथी देवी महाविद्यालय में है। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे शुरू होती है। दोपहर 2.40 बजे परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की तलाशी आदि ली जा रही थी। इसी दौरान कॉलेज के एक शिक्षक ने तीन छात्रों को अपने मोबाइल फोन पर किसी प्रश्न पत्र को पढ़ते देखा। मोबाइल लेकर चेक किया गया तो वह बीएससी तृतीय वर्ष के वनस्पति विज्ञान का प्रश्न पत्र था। इस दौरान तीनों परीक्षार्थी मुकुल कुमार, अरुण कुमार व दीशू शर्मा परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर चुके थे। शिक्षक द्वारा तत्काल इस मामले में प्राचार्य डॉ. अभय कुमार को अवगत कराया गया। उन्होंने इसकी जानकारी अविलंब परीक्षा नियंत्रक व एसडीएम को दी गई। एसडीएम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह कॉलेज पहुंचे और तीनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। तीनों छात्रों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि यह प्रश्न पत्र उनके ही इंस्टीट्यूट के एक लिपिक कमल मास्टर नाम के शख्स ने भेजा है। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार की ओर से परीक्षा नियंत्रक व प्रभारी निरीक्षक को सूचना प्रेषित कर दी गई है।
अमरोहा के गजस्थल में स्थित श्री देवी सिंह इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन का परीक्षा केंद्र सामूहिक नकल के आरोप में पूर्व में डिबार हो चुका है। परीक्षा केंद्र के डिबार होने की वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने वहां के छात्रों का परीक्षा केंद्र भागीरथी देवी महाविद्यालय में बनाया गया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीनों छात्र श्री देवी सिंह इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के छात्र हैं। पेपर लीक करने वाला कमल नाम का शख्स इस कालेज में फीस जमा करता है। यह जांच का विषय है कि सेंटर डिबार होने के बावजूद कमल मास्टर के पास पेपर कैसे पहुंच गया और उनको किसने लीक किया।
विज्ञापन

भागीरथी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार द्वारा व्हाटसएप पर बीएससी तृतीय वर्ष के वनस्पति विज्ञान का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मुझे दी गई थी। तत्काल थाना बछरायूं पुलिस को सूचना कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। -अरुण कुमार, एसडीएम धनौरा
हमारे कॉलेज में तीन छात्रों द्वारा बीएससी तृतीय वर्ष की वनस्पति विज्ञान का प्रश्न पत्र दोपहर 2.40 बजे व्हाटसएप पर मंगाया गया था। जानकारी मिलते ही एसडीएम व परीक्षा नियंत्रक को अवगत करा दिया गया था। तीनों छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर भेज दी गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश का इंतजार है। डा. अभय कुमार प्राचार्य भागीरथी देवी महाविद्यालय धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें