फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ कटवा रहे लकड़ी ठेकेदार के ऊपर गिरी डाली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे किनारे निजी स्कूल में पेड़ कटवा रहे लकड़ी ठेकेदार के ऊपर पेड़ की भारी डाली गिर गई। जिसके नीचे दबने से मौत हो गई। उसे गजरौला सीएचसी में लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर गरबी गांव का 35 वर्षीय मलखान पुत्र वेदपाल लकड़ी कटवाने का काम करता है। उसने गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक स्कूल में 35 पेड़ खरीदे। रविवार की दोपहर वह पेड़ कटवा रहे थे। कर्मचारी मशीन से पेड़ काट रहा था। इस बीच पेड़ की भारी डाली उसके ऊपर गिर गए। जिसके नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक को सीएचसी में लाया गया। चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें