आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 87वीं बैठक रविवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांधवगढ़ में सैन जी महाराज का भव्य मंदिर बनाने और उसमें आ रहीं बाधाओं को दूर करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सैन समाज का इतिहास त्याग और बलिदान से भरा रहा है। सैन समाज के लोगों ने अनेक अवसरों पर खुद के प्राण संकट में डाल कर राजघरानों की रक्षा की। केशकला बोर्ड मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने कहा शिवराज सिंह की सरकार ने संत सैन जी महाराज का भव्य मंदिर बनाने के लिए दो एकड़ जमीन तथा तीन करोड़ रुपए का एलान किया, लेकिन समाज के कुछ नेताओं की मनमानी के कारण बाधा डाली गई। जिसकी घोर निंदा करते हैं। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव मनमोहन सिंह सैन ने सैन जी महाराज के मंदिर बनाने में जो भी व्यक्ति अवरोध उत्पन्न करेगा, उसे बेनकाब किया जाएगा। गिरधारीलाल सैन, रामबाबू श्रीवास, सुरेश चंद्र शर्मा, राजबहादुर वर्मा, सुमन श्रीवास्तव, प्रेमलता, राजकुमार गवली, रमेश पायलट, बालकृष्ण सागर, अनिल दत्त शास्त्री, विजय कुमार सैन, महेश वर्मा, रविंद्र बोरनारे, सौरव सैन,सविता, मनोहर कोंडे ,कमलेश सैन, प्रवेश सैन, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण सैन आदि मौजूद रहे।