फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मियाद पूरी होने के बाद खुले घूम रहे गोवंशीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। छुट्टा पशुओं को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद भी अधिकारियों का रवैया नहीं बदला है। नगर में गोवंशीय पशु खुलेआम घूम रहे हैं। रविवार की सुबह नगर के मुख्य बाजार में दो स्थान पर गोवंशीय लावारिस घूमते दिखाई दिए। भोजन नहीं मिलने से परेशान गोवंशीय पशु हिंसक होने लगे हैं। अपने पास से गुजरने वाले लोगों की ओर गोवंशीय पशु हमला करने के लिए दौड़ते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सात अप्रैल तक छुट्टा पशुओं को गोशाला में भिजवाने के आदेश सरकारी मशीनरी को दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी मशीनरी चुप्पी साधे हुए हैं। रविवार की सुबह करीब सवा छह बजे तीन गोवंशीय पशु सड़ी गली सब्जियां खाकर अपनी भूख मिटाने का प्रयास कर रही थी। करीब 10 बजे मुख्य बाजार में टैग लगी गाय भी भोजन की तलाश में लोगों के घरों के सामने खड़ी दिखाई दी। नगर में पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोशाला व ब्लाक द्वारा संचालित एक गोशाला ग्राम डींगरा में स्थित है। बछरायूं में भी पालिका द्वारा संचालित एक गोशाला है। बताया जाता है कि तीनों नगर पालिकाओं में क्षमता से अधिक गोवंशीय पशु आश्रय पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें