फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में पहले भी मिल चुके हैं अज्ञात महिलाओं के शव

Wed, 28 Feb 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में दो बड़े थैलों में छह टुकड़ों में मिले महिला के शव ने सभी को चौंका दिया है। महिला की जिस निर्ममता से हत्या की गई, यह होश उड़ाने वाली है। हालांकि जिले में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी महिलाओं के कटे हुए शव बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन

15 नवंबर 2021 में आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में कीकर के जंगल में महिला की गर्दन और हाथ काट कर निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारोपियों ने पहचान छिपाने के लिए उसकी गर्दन और हाथ बीस मीटर दूर फेंक दिए। शव के पास एक कृपाण का म्यान भी पड़ा मिला। आरोपियों ने जिस हाथ को काटकर छिपाने की कोशिश की है, उस पर कुछ नाम गुदे हुए थे। इसमें दो नाम अंग्रेजी और दो हिंदी में लिखे थे। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हुई थी। अवैध संबंधों के शक में पति द्वारा हत्या करने की बात सामने आई। उसके बाद 22 दिसंबर 2022 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में संभल मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी के नजदीक नाले में एक बीस वर्षीय युवती का अर्थनग्न अवस्था में शव मिला था। चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। काफी समय बाद शव की शिनाख्त हुई थी। अब नौगांवा सादात में मिले महिला के टुकड़ों वाले शव ने पुरानी घटनाओं की याद दिला दी है।
शव की शिनाख्त करना पुलिस की लिए चुनौती साबित हो सकता है। वजह, शव के पास से ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। जिससे उसकी पहचान हो सके। हालांकि, पुलिस उसके चेहरे के आधार पर ही पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें