कुंदरकी (मुरादाबाद) हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। बैंक मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव और कैशियर दिव्यांशु भारद्वाज के शव कार में ही फंस गए थे। पुलिस ने क्रेन मंगवाई और कार की बॉडी काटकर शवों को निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमित राणा कार ड्राइव कर रहे थे जबकि उनकी बराबर वाली सीट पर सौरभ श्रीवास्तव बैठे थे। जबकि दिव्यांशु पिछली सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद अमित के साइड की खिड़की खुल गई थी पुलिस ने लोगों की मदद से अमित को पहले निकाल लिया था। जिनकी सांसें चलनी बताईं लेकिन कुछ ही देर में उनकी भी जान चली गई थी। सौरभ और दिव्यांशु के शव अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मंगवाई। इसके बाद कार की बॉडी काटी गई और दोनों के शव बाहर निकाले गए थे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे का समय बीत गया था। प्रत्यक्षदर्शी तराई किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, नसीम अहमद, अहमद हुसैन, मोहम्मद अरकान ने भी कार से सौरभ श्रीवास्तव और दिव्यांशु के शव निकलवाने में पुलिस की मदद की।