हसनपुर में एक्सईएन कार्यालय पर धरना देते भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता। संवाद
हसनपुर। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय पर गारबपुर बिजलीघर के जेई के खिलाफ धरना दिया। जिसमें गाबरपुर बिजलीघर पर तैनात जेई के खिलाफ आक्रोष जताया गया। कहा कि जेई को वहां से हटाया जाए। किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह ने कहा कि गारबपुर बिजलीघर के जेई के द्वारा संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। निजी नलकूपों के फुंके ट्रांसफार्मर बदलावाने के लिए 20 दिन से जेई के पास चक्कर काटे जा रहे हैं, लेकिन बदला नहीं जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि यदि जल्द ही जेई को गारबपुर बिजलीघर से नहीं हटाया गया तो संगठन के द्वारा पांच अगस्त को सड़क पर जाम लगाया जाएगा। किसानों के बिजली बिल पांच किलोवाट के बना दिए गए हैं, जैसे किसान कोई उद्योग पति हों। इस दौरान धरने में पहुंचे एक्सईएन ने किसानों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। क्षेत्र के गांव झकड़ी, नूरपुर खुर्द, मोहम्मदपुर बंगर में ग्रामीण चोरों के भय में है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, मेरठ प्रांत मंत्री महीपाल सिंह, यशवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।