फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू शंकर के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Thu, 28 Mar 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि 24 मार्च को होली होने के कारण संगठन की पंचायत नहीं हो पाई थी यह पंचायत अब 30 मार्च को मंडी समिति प्रांगण में होगी। कहा कि किसानों मांगों की अनदेखी की जा रही है।
छुट्टा पशुओं को लेकर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, उदयवीर सिंह, शालू चौधरी, नेतराम सिंह सैनी, देवेंद्र सैनी, सीताराम सैनी, महिपाल सिंह, दयाराम, देवराज सिंह, योगेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें