फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भारत माता की जय पर भिड़े बसपा सांसद व भाजपा एमएलसी, हंगामा

Mon, 07 Aug 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। अमृत भारत स्टेशन योजना के शिलान्यास के दौरान अमरोहा में भारत माता के जयकारों का बसपा सांसद के विरोध करने पर भाजपाइयों में रोष है। नगर में भाजपाइयों ने बसपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। पुतला छीनने को पुलिस की छीना-छपटी भी हुई।
विज्ञापन

रविवार की शाम जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी के नेतृत्व में भाजपा के युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इंद्रा चौक पर एकत्र हुए। यहां वह सांसद के पुतले का प्रतीक बनाकर फूंकने की तैयारी कर रहे थे। भनक लगते ही कस्बा इंचार्ज अरुण गिरि तुरंत मौके पर पहुंच गए। उनके साथ कई पुलिसकर्मी थे। भाजपाई पुतले में आग लगा रहे थे कि पुलिस कर्मी उनसे पुतला छीनने लगे। जिसे लेकर छीना झपटी हुई। इस बीच पुतले का कपड़े पुलिस के हाथ में रह गया, जबकि उसमें भरे कागज व पुआल बाहर आ गया। जिसमें आग लगाकर सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर छोटू उर्फ अजय भाटी, प्रदीप भड़ाना, प्रदीप गुर्जर, राशिद अली, अनुज, हेमंत, अरविंद गोस्वामी, प्रह्लाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें