फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में नफरत फैला रही भाजपा और जातियों में बांट रहे सीएम : कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की चिंता नहीं है। भाजपा पर देश में नफरत फैलाने और मुख्यमंत्री पर जाति के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को हसनपुर मार्ग स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव के दौरान सिंचाई करने के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन उस पर अमल करने की बजाय, इतने मानक बना दिए कि उनको पूरा करने पर कोई किसान मुफ्त बिजली के दायरे में नहीं आएगा। बेरोजगारी चरम पर है। भ्रष्टाचार से हर इंसान त्रस्त है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निष्क्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जल्द हटाकर सक्रिय लोगों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर फैज आलम रायनी,चौधरी सुखराज सिंह,आसिम हुसैन साबरी, डॉ. मेराज हुसैन , सचिन चौहान, अनवर हुसैन,नौशाब खां आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन राज कुमार अरुण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें