फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने तख्तपुर गांव में तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची।
यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव तख्तपुर में हुई। बृहस्पतिवार आधी रात के समय एक बाइक पर सवार दो युवक गांव में पहुंचे और एकाएक तीन फायर किए। आरोप है कि आरोपी युवकों ने पहला फायर विजयपाल सिंह के घर के सामने किया। जबकि, दूसरा फायर उनके पास में स्थित एक दुकान के सामने। वहीं, तीसरा फायर सत्यप्रकाश सिंह के घर से सामने किया। गोली उनके गेट पर जा लगी। एक के बाद एक फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की आंख खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकले। दोनों युवक फायरिंग करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। लेकिन, अंधेरा होने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फायरिंग करने वाले कौन थे और इसके पीछे उनका क्या उद्देश्य रहा है। ग्रामीण समझ नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने भी रात ही मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कारतूस के खोखे भी बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें