फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टक्कर के बाद बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नीलगाय से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कृष्णा नगर में रहने वाले ओमकार सिंह (35) अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह मूलरूप से नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव भेड़ा भरतपुर के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह किसी काम से अपने पैतृक गांव आए थे। शाम को बाइक पर सवार होकर वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक देहात थानाक्षेत्र के कलसा के पास पहुंची, तभी जंगल से निकली नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमकार सिंह की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट भी लगाया हुआ था। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ओमकार सिंह को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें