फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
मंशा देवी का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार महिला की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी राहुल पुत्र भोपाल शनिवार दोपहर को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सादल्लेपुर से अपनी बहन की सास 50 वर्षीय मंशा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गजरौला हसनपुर मार्ग पर दीपपुर गेट के समीप कार से टक्कर हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उधर, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला ने अपने पीछे एक बेटा एवं चार बेटी छोड़ी हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उधर, हादसे के बाद कार को कब्जे में कर के कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें