फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। जनपद संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भंडा निवासी कलावती (58) पत्नी स्वर्गीय रामसरण अपने भतीजे डब्लू सैनी के साथ रविवार शाम सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सौहत में स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। ढबारसी-भंडा मार्ग पर गांव चंदन कोटा के समीप लिंक मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

गंभीर हालत में महिला को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मृतका के भतीजे डब्लू सैनी ने आदमपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने पीछे तीन बेटी एवं एक बेटा छोड़ा है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें