देहात थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार मैकेनिक की मौके मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार निवासी 20 वर्षीय अनस पुत्र महबूब अली बाइक मैकेनिक का काम करता था। सोमवार शाम को वह अपने दोस्त के साथ बाइक से किसी काम से अमरोहा जा रहा था। रिंग रोड के मोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनस की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोस्त घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।