फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय योगेश पुत्र बीरबल की तिगरी रोड पर शाहपुर उर्फ साहबपुर सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बाइक पर सवार था। हादसे के बाद आस पास के लोग दौड़ पड़े। सीएचसी लेकर आए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

योगेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह शनिवार की शाम साढ़े सात बजे किसी काम से तिगरी गया था। जहां से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आस पास के लोग दौड़ पड़े। तुरंत गजरौला सीएचसी में लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने देखते ही योगेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतक के परिजनों को हादसे में मौत की खबर दी। पति की मौत की खबर सुन पत्नी रक्षा और परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें