फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। रहरा मार्ग पर गांव रुस्तमपुर के नजदीक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सोमवीर (35) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी सोमवीर पुत्र सतपाल बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त गांव निवासी किशनपाल पुत्र नरेश के साथ रविवार की रात 9:00 बजे मेरठ जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र में हसनपुर रहरा रोड पर गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक गांव रुस्तमपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इसमें मौके पर ही सोमवीर की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि सोमवीर मेरठ में हापुड़ चुंगी के पास चाट पकौड़ी का ठेला लगाता था। तीन दिन पहले ही वह मेरठ से अपने गांव गया हुआ था। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी ममता को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें