फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार हलवाई विजेंद्र सिंह (28) को टक्कर मार दी। हादसे में हलवाई की मौत हो गई। जबकि, उनका साथी घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विजेंद्र जोया निवासी दिवंगत केशकरन सिंह के बेटे थे।
विज्ञापन

गांव जोया निवासी विजेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी राजकुमारी के अलावा पांच बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक विजेंद्र शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी और अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का काम करते थे। बृहस्पतिवार को विजेंद्र साथी अजीत सिंह के साथ बूढ़नपुर गए थे। यहां भी शादी समारोह में आने वाले खर्च का पर्चा बनाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नीलीखेड़ी गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विजेंद्र की मौत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई विरेश की तहरीर के आधार पर डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें