फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी से लौट रहे बाइक सवार कंपाउंडर की सड़क हादसे में मौत

Sun, 12 Feb 2023 01:34 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सैदनगली (अमरोहा)। हसनपुर संभल मार्ग पर दोस्त की शादी में शामिल होकर बाइक से लौट रहे निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर 20 वर्षीय रजत कुमार पुत्र करनपाल निवासी ग्राम नरेना कला थाना राजबपुर की मौत हो गई। बाइक में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बताते हैं कि रजत कुमार हसनपुर में एक निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर का कार्य करता था।

विज्ञापन

 शनिवार की देर शाम को वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए संभल क्षेत्र में गया हुआ था। देर रात बाइक पर सवार होकर वहां से वापस हसनपुर लौट रहा था। हसनपुर संभल मार्ग पर ढक्का मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रजत कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
 उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें