फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक और कार की टक्कर, 11वीं के छात्र की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मुमेरे-फुफेरे भाई समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान 11वीं के छात्र निक्की (20) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक निक्की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव के रहने वाले थे। रविवार को निक्की अपने गांव के ही रहने वाले बाबू उर्फ रोहित और संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी अपने फुफेरे भाई विपिन कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ गई। इस दौरान बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार निक्की, बाबू उर्फ रोहित और विपिन कुमार घायल हो गए। ये हादसा पेट्रोल पंप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजन तीनों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई। निक्की कक्षा 11 में जबकि पढ़ता था। वहीं, रोहित और विपिन का इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें