उझारी। देश भर के तमाम अखाड़ों में नामी-गिरामी पहलवानों को चित कर चुके भारत केसरी रामेश्वर पहलवान की कुश्ती देखने के लिए हजरत शेख दाऊद बंदगी रहमतुल्ला अलैह के उर्स में आयोजित दंगल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रविवार को उर्स में दाऊदिया दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत केसरी रामेश्वर पहलवान पर 51,000 का इनाम रखा गया। उनसे कुश्ती लड़ने के लिए दिल्ली के जग्गा पहलवान ने हाथ मिलाया। यह कुश्ती बड़ी ही रोमांचक रही। इस रोमांचक मुकाबले में रामेश्वर पहलवान ने दिल्ली के जगा पहलवान को पराजित कर दिया। इसके अलावा हरियाणा के रिहान पहलवान ने मुन्ना पहलवान को, दिल्ली के जग्गा पहलवान ने गंगोह के वकार को हराया। इस दौरान मशहूर यासीन पहलवान ने धमाका पहलवान नागालैंड को पराजित कर अपनी जीत दर्ज कराई। दर्शकों ने भी अपने पसंदीदा पहलवान को नकद पुरस्कार देकर एवं तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर मुख्य रूप से इफ्तिखार उल हसन, अदनान महल, अलाउद्दीन सैफी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका गुड्डू पहलवान गोरखपुर एवं कलवा उस्ताद ने निभाई।