फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू भानू ने दाऊद सराय बिजली घर पर दिया धरना

सार

बिजली विभाग के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाकर भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय दाउद सराय धरना देकर नारेबाजी की। घरेलू विद्युत मीटरों की रीडिंग मीटर रीडर हर माह नहीं ले रहे हैं जिससे किसानों को दोगुनी आर्थिक हानि हो रही है। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता के साथ संबंधित संविदा कर्मियों पर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाकर भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय दाउद सराय धरना देकर नारेबाजी की। किसान समस्याओं का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय पर एकत्र हुए। अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। धरने में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विभाग किसानों की बिजली मोटर को साढ़े सात होर्स पावर पर 10 किलोवाट यानि 15 हार्स पावर मानकर मनमर्जी से लोड भर रहे हैं। विभाग व विजीलेंस की टीम चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण कर रही है। एक 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर कम से कम दो नवीन कनेक्शन दिए जाएं जिससे एस्टीमेट आधा-आधा बट जाए। घरेलू विद्युत मीटरों की रीडिंग मीटर रीडर हर माह नहीं ले रहे हैं जिससे किसानों को दोगुनी आर्थिक हानि हो रही है। उन्हें तीन रुपये प्रति यूनिट की जगह 6 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता है। घरेलू बिजली मीटर तीस प्रतिशत तेजी से भागते हैं जिससे उपभोक्ताओं को अधिक बिल देना पड़ता है। खराब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया की तरह ही एक पोर्टल तैयार किया जाए और उसी प्रकार तय समय सीमा में खराब मीटर को बदलवाया जाए। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता के साथ संबंधित संविदा कर्मियों पर दी जाए। धरने में मुख्य रूप से नरपत सिंह मुखिया, चौधरी निरंकार सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, कैलाश चौहान, टीकाराम सैनी, शीशपाल चौहान, कल्लू भगत जी, धर्म दीप त्यागी, अशोक, संजय चौहान, राम सिंह, वीरपाल सिंह, दलपत सिंह, भगवंत सिंह, अमित कुमार, मुकेश कुमार, सतवीर सिंह, मेघराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें