हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में किसानों ने दि किसान सहकारी चीनी मिल में घोटाला होने की आशंका जताई है।
शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि दि किसान सहकारी चीनी मिल में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। उच्चाधिकारियों से मांग की जाती है इस जांच टीम गठित कर इस घोटाले की जांच की जाए और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि जैसे-जैसे गर्मी का मौसम बढ़ रहा है। वैसे-वैसे बिजली कटौती शुरू कर दी गई है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मध्यगंगा नहर में पानी छोड़ा जाए। चकबंदी विभाग के अधिकारी सही से काम नहीं कर रहे। इस मौके पर महेंद्र सिंह, रामौतार सिंह, पप्पू सिंह, कैलाश सिंह, राजपाल सिंह, करन सिंह, बाबू अली, ओमकार सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।