फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली कर्मचारियों के खिलाफ भाकियू के तेवर तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की आलोचना करते हुए उनको अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। बैठक में अवर अभियंताओं को चेतावनी दी गई है कि वे गांवों में जाने की कोशिश न करें। साथ ही बैठक में हरियाणा के शाहबाद में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत की बैठक हुई। बैठक में आरोप लगाया गया कि बिजली कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। दो माह के बिल की बकाया पर उनकी आरसी निकाल रहे हैं। साथ ही बैठक में शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया गया। वहीं बैठक में आए अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने सुधार का आश्वासन दिया। बैठक में वेव इंडस्ट्रीज द्वारा गन्ना भुगतान नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। किसानों ने मय ब्याज के भुगतान दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर अशोक प्रधान, सुभाष चीमा, गुरमीत सिंह, जयपाल सिंह, सौवीर सिंह, देशराज सिंह, बोबी चाहल, मुन्नू सिंह मौजूद थे।

कृषि फीडरों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, लो वोल्टेज से किसानों में रोष

गजरौला (अमरोहा)।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की खाद गुर्जर बिजलीघर पर हुई ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में तहसील अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि कृषि फीडरों को पांच-छह घंटे ही बिजली मिल रही है। सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं। लो वोल्टेज की समस्या किसानों को परेशान कर रही है। बैठक में पहुंचे जेई सुनील कुमार ने एसडीओ को किसानों की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में तहसील अध्यक्ष ने कहा कि निर्बाध बिजली न मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि लो वोल्टेज के कारण नलकूपों की मोटर पानी नहीं उठा रही हैं, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने मांग रखी कि कृषि फीडरों को 10 घंटे आपूर्ति दी जाए। बैठक की सूचना पर पहुंचे जेई सुनील कुमार ने एसडीओ से फोन पर बात कर किसानों की समस्या से उनको अवगत कराया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को संगठन का प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता से मिलकर उनके समक्ष समस्या रखेगा। जल्द ही निराकरण नहीं होने पर संगठन से जुड़े किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।

इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, हेम सिंह सैनी ,बलराज सिंह, बीरबल सिहं, रमेश सिंह, योगेश कुमार, बब्बू सिंह, लकी गौसल, झंडू सिंह पाल, सुखवीर सिंह, दयाराम यादव, नरेश सिंह, बलराज यादव, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें